September 16, 2026
में-श्रमिकों-की-स्वास्थ्य-जांच-के-साथ-मिला-पोषण.jpeg

में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ मिला पोषण

आज हरिद्वार में माननीय मुख्यमंत्री/श्रम मंत्री उत्तराखंड सरकार के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा संकल्प पर्व” के अंतर्गत मंडी समिति हरिद्वार के प्रांगण में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी यतीश्वरानंद जी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा श्री आशुतोष शर्मा जी की उपस्थिति में पोषण किट, शिक्षा सहायता किट, हाइजीन किट वितरण एवं मोबाइल वैन के माध्यम से श्रमिकों की स्वास्थ जांच कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री स्वामी जी ने कर्मकार बोर्ड के द्वारा श्रमिक हित में सुचारू सभी योजनाओं की बहुत सराहना की गई एवं उपस्थित सभी श्रमिकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के दीर्घायु होने की मंगल कामनाएँ प्रेषित की गईं ।उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त हरिद्वार प्रशांत कुमार ,श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ,मंडी सचिव श्री लवकेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *