एवं-प्रतिबंधित-तंबाकू-उत्पादों-की-बिक्री-पर-रोकथाम-हेतु.jpeg

कोतवाली नगर

गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाया अभियान

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

खड़खड़ी, भूपतवाला एवं भीमगोड़ा क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी

प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई

दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री न करने की सख्त हिदायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के संबंध में कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही, दुकानदारों को प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी गई।एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम हेतु 1792165106 754 गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम हेतु 1792165106 515 गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम हेतु 1792165106 444 गुटखा एवं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम हेतु

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री से दूर रहें।

हरिद्वार पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *