के-निर्देशन-एवं-नगर-आयुक्त-नन्दन-कुमार-के-नेतृत्व.jpg

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक की गई कार्रवाई, सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर जोर*

*हरिद्वार।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन तथा नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में सार्वजनिक मार्गों एवं स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत आज प्रेम नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व 1792670935 845 जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व

इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, पैदल यात्रियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक अवरोधों को दूर करना रहा। नगर निगम की टीम ने संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, सुपरवाइजर कुलदीप एवं लवकेश सहित नगर निगम की टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।1792670935 723 जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व 1792670935 769 जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व 1792670935 883 जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व 1792670935 324 जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व

नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, यातायात को सुगम रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। दुकानों के बाहर सामान रखकर या अस्थायी संरचनाएं बनाकर आवागमन बाधित न करें तथा शहर की स्वच्छता, सुंदरता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *