October 3, 2026
कार्यालय-सभागार-हरिद्वार-में-राष्ट्रीय-पेंशन-प्रणाली-NPS-से.jpeg

जिला कार्यालय सभागार हरिद्वार में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

PRAN, अंशदान, CRA/NPS खाते में क्रेडिट एवं Missing Credit से संबंधित प्रक्रियाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यशाला में लगभग 100 DDO ने किया प्रतिभाग, NPS संबंधी जानकारी के लिए कोषागार में हेल्प डेस्क स्थापित

हरिद्वार, जिला कार्यालय सभागार में आज राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 100 आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDO) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी, हरिद्वार अजय कुमार, कोषाधिकारी ललित मोहन पांडेय, सहायक कोषाधिकारी (ATO) रजनीश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यालय सभागार हरिद्वार में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली NPS से
प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य DDO एवं संबंधित कर्मचारियों को NPS से जुड़ी प्रक्रियाओं तथा विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान PRAN से संबंधित प्रक्रिया, पूर्व से PRAN जनरेट होने की स्थिति में DDO द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, कर्मचारी एवं नियोक्ता अंशदान, CRA/NPS खाते में अंशदान के क्रेडिट तथा Missing Credit से संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से जानकारी दी गई।1790868045 486 जिला कार्यालय सभागार हरिद्वार में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली NPS से 1790868045 654 जिला कार्यालय सभागार हरिद्वार में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली NPS से
इसके साथ ही NPS अभिलेखों के सत्यापन, अंशदान संबंधी विवरणों के मिलान तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। उपस्थित DDO एवं कर्मचारियों द्वारा NPS से संबंधित विभिन्न व्यवहारिक प्रश्न भी रखे गए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक स्पष्टीकरण प्रदान किया गया।
NPS से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए कोषागार, हरिद्वार में हेल्प डेस्क भी लगाया गया था।
कार्यशाला के अंत में NPS से विभागों संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपादित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के आहरण वितरण अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *