October 3, 2026
नरेश-चौधरी-को-पुलिस-विभाग-को-दिये-गये-उत्कृष्ट.jpeg

नरेश चौधरी को पुलिस विभाग को दिये गये उत्कृष्ट

हरिद्वार 02 अक्टूबर 2026। इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो.(डॉ.) नरेश चौधरी को पुलिस विभाग को दिये गये उत्कृष्ट सहयोग एवं सराहनीय संचालन के लिये किया गया सम्मानित उत्तराखण्ड पुलिस एवं वाहिनी अर्न्तजनपदीय 15वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुलिस विभाग की ओर से इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो.(डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये सक्रिय उत्कृष्ट सहयोग एवं सराहनीय संचालन के लिये विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक (क्राइम एवं ट्रैफिक) निशा यादव ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक निशा यादव ने कहा कि डॉ. नरेश चौधरी को जब भी विभागीय सहयोग के लिये अनुरोध किया गया तो उन्होंने हमेशा पुलिस विभाग को समर्पित अग्रणीय होकर उत्कृष्ट सहयोग दिया जिसके लिये पुलिस विभाग डॉ. नरेश चौधरी को उत्कृष्ट कायों के लिये समय- समय पर प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करता रहा है जिसके डॉ. नरेश चौधरी वास्तव में सच्चे हकदार हैं। 1790953426 211 प्रोडॉ नरेश चौधरी को पुलिस विभाग को दिये गये उत्कृष्टवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने भी डॉ. नरेश चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. नरेश चौधरी का व्यक्तित्व उल्लेखनीय एवं अतुलनीय है जिसके लिये उनको एक सच्चे समाज सेवी के साथ-साथ अपने मूल्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग का सक्रिय सहयोगी कहा जाता है जिसके लिए पुलिस विभाग डॉ. नरेश चौधरी की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है। 40वीं बटालियन के उप सेनानायक जे.आर.जोशी ने भी डॉ. नरेश चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि जब भी डॉ. नरेश चौधरी को पुलिस विभाग कोई दायित्व देता है तो वे पूर्ण कर्मठता एवं समर्पण भावना से उस दायित्व का निर्वहन करते हैं। डॉ. नरेश चौधरी ने पुलिस विभाग द्वारा दिये गये सम्मान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान मेरे लिये प्रेरणादायक हैं जिसको मैं जब भी प्राप्त करता हूं तो और अधिक ऊर्जा से समर्पित होकर कार्य करने की शक्ति मिलती है। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि इस प्रकार विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्राप्त हुए सम्मान मेरे जीवन की अमूल्य पूँजी है और इसके बाद जो मेरे शुभचिंतकों की बधाई और शुभकामनाएं मिलती है वह मेरे लिये हमेशा सक्रिय सहभागिता के लिये प्रेरित करती है। डॉ. नरेश चौधरी को पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किये जाने पर पुलिस अधीक्षक नगर दीपक सिंह, सीओ विपेन्द्र सिंह, शिशुपाल नेगी,आरआई प्रवीण कपिल आलोक ने भी विशेष रूप से बधाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *