हाइड्रेंट-पाइपलाइन-निर्माण-में-लापरवाही-व्यापारियों-ने-अधिकारियों-और.jpeg

हरिद्वार: शहर में बिछाई जा रही फायर हाइड्रेंट पाइपलाइन के दौरान हो रही अनियोजित रोड कटिंग और बदहाली से नाराज व्यापारियों ने मां गंगा व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी सब्जी मंडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

खुदाई से सैकड़ों घरेलू और व्यावसायिक पेयजल कनेक्शन टूट गए हैं, जिससे घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है और सीवर के पानी में पेयजल मिल रहा है। टूटी पाइपलाइनों से हजारों लीटर साफ पानी नालियों में बह रहा है, जिसे व्यापारियों ने आपराधिक कृत्य बताते हुए मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठन करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। खुदाई के बाद न तो सड़कों की मरम्मत (पैच वर्क) की जा रही है और न ही मलबे को हटाया जा रहा है, जिससे राहगीर व श्रद्धालु चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदार और जल संस्थान के बीच किसी भी प्रकार का समन्वय नहीं है, जिससे कुप्रबंधन का खामियाजा जनता और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।हाइड्रेंट पाइपलाइन निर्माण में लापरवाही व्यापारियों ने अधिकारियों और

खुदाई के समय जल संस्थान के तकनीकी स्टाफ को साथ रखा जाए और टूट-फूट को तुरंत ठीक किया जाए। पीछे का काम पूरा करने और सड़क का पैच वर्क खत्म करने के बाद ही आगे खुदाई की जाए। मां गंगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल शर्मा त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पूरा हरिद्वार बाजार बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिल शर्मा त्यागी, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, व्यापारी पार्षद हिमांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *