विदाई-समारोह.jpeg

भावभीनी विदाई समारोह

यातायात पुलिस हरिद्वार

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को होमगार्ड श्री प्रमोद कुमार द्वारा कुल 38 वर्ष की दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

श्री प्रमोद कुमार द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान 27 वर्षों तक यातायात पुलिस हरिद्वार में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान की गईं। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए कहा कि विभाग के प्रति उनका समर्पण एवं सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।विदाई समारोह विराट उत्तराखंड 1793464782 986 भावभीनी विदाई समारोह विराट उत्तराखंड 1793464783 892 भावभीनी विदाई समारोह विराट उत्तराखंड 1793464783 476 भावभीनी विदाई समारोह विराट उत्तराखंड

यातायात पुलिस हरिद्वार की ओर से श्री प्रमोद कुमार को सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *