के-निर्देशन-में-जनपद-की-शिक्षा-व्यवस्था-को-सुदृढ़.jpeg

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत

जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अपर रोड का औचक निरीक्षण कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता, पुराने भवन के स्थान पर नया विद्यालय भवन बनाने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

हरिद्वार, के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षाओं में पहुंचे तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने सही उत्तर दिया। विद्यार्थियों द्वारा सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने एवं गणित के सवाल हल करने पर जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन किया और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि की सराहना की।
जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चे किताबी ज्ञान के साथ दैनिक जीवन में उसका उपयोग करना भी सीख सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं।1792055995 797 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ 1792055995 634 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ 1792055995 784 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़
जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए पुराने भवन के स्थान पर नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में खेल मैदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलकूद के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने से उनमें शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।1792055995 510 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ 1792055995 844 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ 1792055995 614 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सपना रानी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, विद्यालय की शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *