के-निर्देशों-के-अनुपालन-में-मेलाधिकारी-कुंभ-श्रीमती-सोनिका.jpeg

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीसरे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान,142 स्वयंसेवियों ने लिया भाग

स्वच्छता अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न घाटों ,जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया गया स्वच्छता अभियान

विभिन्न घाटों पर चलाया गया सफाई अभियान, 1.5 टन गीले एवं सूखे कूड़े का किया गया एकत्रीकरण

श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर चलाया जा रहा है विशेष अभियान

हरिद्वार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीर्थनगरी हरिद्वार में तीसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना तथा धार्मिक स्थलों एवं गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखना है।के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753687 809 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753687 379 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753687 153 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका
विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज विष्णुघाट, हाथीपुल से हनुमान मंदिर तक, नमामि गंगे घाट, चंडी देवी, रामघाट, शीतला माता मंदिर घाट एवं गोविंद घाट सहित विभिन्न घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान घाटों, सार्वजनिक स्थलों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा एकत्रित कर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई।
आज आयोजित अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के कुल 142 स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अभियान के दौरान लगभग 1.5 टन गीला एवं सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने श्रमदान करते हुए घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में भी योगदान दिया तथा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान।
स्वच्छता अभियान में भुवनेश्वरी महिला आश्रम, आईटीसी, आदर्श युवा समिति एवं परशुराम संस्था सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत, नगर निगम एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता कार्यों में सहयोग प्रदान किया।1792753687 578 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753687 989 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753687 300 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753687 942 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753688 320 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753688 235 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753688 408 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753688 232 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753688 268 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका 1792753688 322 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका
अभियान के माध्यम से धार्मिक स्थलों एवं गंगा घाटों को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। तीर्थनगरी हरिद्वार में वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करना तथा कूड़े का उचित निस्तारण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वय से संचालित यह विशेष स्वच्छता अभियान हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की सहभागिता से सामूहिक जिम्मेदारी और जनसहयोग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *