ने-खटीमा-रेलवे-फाटक-के-पास-रुककर-रवि-के.jpeg

मुख्यमंत्री ने खटीमा रेलवे फाटक के पास रुककर रवि के ठेले पर मूंगफली का लिया स्वाद।

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।*

खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं खटीमा पहुंचकर रेलवे फाटक के पास रुककर रवि के ठेले पर मूंगफली खरीदी व मुंगफली खाकर स्वाद लिया।

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास नगला तराई में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।ने खटीमा रेलवे फाटक के पास रुककर रवि के 1792334518 493 मुख्यमंत्री ने खटीमा रेलवे फाटक के पास रुककर रवि के

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,दर्जा मंत्री,रामपाल सिंह , मोहिनी पोखरिया,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल,रनदीप पोखरिया, अमित पाण्डे,भवानी भंडारी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति, वीसी जय किशन,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *