October 3, 2026
महात्मा-गांधी-तथा-देश-के-पूर्व-प्रधान-मंत्री-स्व0.jpeg

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाया गया।

हरिद्वार  जनपद में गांधी जयन्ती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर, श्रद्धासुमन अर्पित किये।
अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि महापुरुषों का जीवन और उनके विचार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है।महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 1790931881 873 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 1790931881 651 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 1790931881 581 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 1790931881 197 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 1790931881 386 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 1790931881 448 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के आदर्श हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन सहित प्रत्येक क्षेत्र में सामूहिक प्रयास, जिम्मेदारी और सेवा भावना से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
गांधी जयन्ती के अवसर पर आनंदमई सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति भी दी गईं तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।
जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षो एवं अधिकारियों द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।इसके साथ हो सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में गांधी जी एवं शास्त्री जो के जीवन वृत्त पर चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित जिला कार्यालय कें कर्मचारी तथा आधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *