WhatsApp-Image-2026-10-06-at-12.19.49-AM-1.jpeg

-मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में टेका माथा,प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

नानकमता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 224 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 166 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया स्वच्छता अभियान से पूर्व,मुख्यमंत्री ने प्रातः ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।1791227745 852 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 156 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 499 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 964 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया

गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई की।1791227745 27 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 583 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 880 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 753 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया उन्होंने उपस्थितजनों और आम नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ-साथ अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब कमेटी ने मुख्यमंत्री को सरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किया।1791227745 528 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया1791227745 858 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया1791227745 277 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग व समर्पित जनसेवा कार्यकाल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का हर पल और क्षण भारत माता और देशवासियों के उत्थान के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्षों तक जनसेवा करने वाले वे देश के एकमात्र नेता हैं।1791227745 681 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया 1791227745 120 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पावन नानकमत्ता साहिब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख धार्मिक व पर्यटन राज्य है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।1791227745 405 सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी दिया

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना,पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा सतीश भट्ट,कमेटी के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराय, सचिव सरदार हरभजन सिंह, सदस्य गुरवंत सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह पन्नू, प्रताप सिंह,प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, मैनेजर रंजीत सिंह ढिल्लों,सुखवंत सिंह भुल्लर, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी,अपर ज़िलाधिकारी पंकज उपाध्याय,कौस्तुभ मिश्रा,एसडीएम ऋचा सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *