को-विकास-की-मुख्यधारा-से-जोड़ने-का-काम-करेगी.jpg

अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी हुनर परिषद-मुफ्ती शमून कासमी

हरिद्वार, 18 अक्टूबर। उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने देश और प्रदेशवासियों को नवरात्रों और दशहरे की शुभकामनाएं दी और कहा कि उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों को कारपेंटर, कढ़ाई बुनाई, राजमिस्त्री आदि विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हुनर परिषद के गठन से कौशल विकास, स्वरोजगार, बुनाई कढ़ाई आदि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हुनर परिषद के माध्यम से विशेषकर मुस्लिम समाज को नई दिशा देने का काम किया जाएगा। आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक समाज के अंदर परिवर्तन आएगा और योजनाओं से लाभान्वित होकर मुख्यधारा में प्रवेश करेंगा। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बहकावे में ना आने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्पसंख्यक समाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। प्रैसवार्ता के दौरान गुलाम साबिर ने मुफ्ती शमून कासमी का स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *