October 5, 2026
आयुक्त-सोमवार-को-एक-दिवसीय-जनपद-भ्रमण-पर.jpeg

गढ़वाल आयुक्त सोमवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर

जन संवाद कार्यक्रम के साथ ही लेंगे केदारनाथ यात्रा की एसओपी और जिला विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक

गढ़वाल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप आगामी सोमवार (05 अक्टूबर) को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वे जिला कार्यालय सभागार में तीन महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ श्री केदारनाथ यात्रा की एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) को लेकर समीक्षा बैठक होगी। वहीं अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक जिला विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी।आयुक्त सोमवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आम जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस सोमवार को गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में वृहद जन संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की अद्यतन आख्या के साथ सभी बैठकों में निर्धारित समय पर स्वयं अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *