छात्राओं-को-जागरूक-करने-के-लिए-कार्यक्रम-आयोजित.jpeg

कोतवाली श्यामपुर

छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में साइबर धोखाधड़ी से बचने व यातायात नियमों के पालन के संबंध में दी गई जानकारी

मन में कौतूहल लिए बच्चों के सवालों के भी दिया गया जवाब

आज श्री राम विद्या मंदिर में विद्यार्थियों और अभिभावकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के उद्देश्य से कोतवाली श्यामपुर द्वारा एक विशेष ‘जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते साइबर क्राइम के खतरों से बच्चों को बचाना और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। छात्रों को किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने और साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित 1791647501 117 छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित 1791647501 17 छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित 1791647501 399 छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित

इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन और विशेषज्ञों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को सख्त संदेश दिया कि कानूनन 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन (कार, बाइक, स्कूटी आदि) चलाने देना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि उनके जीवन के लिए बेहद खतरनाक भी है।

अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और उन्हें तब तक वाहन न सौंपें जब तक कि उनका वैध ड्राइविंग लाइसेंस न बन जाए। मौके पर जवाब देकर बच्चों के मन में उठ रहे सवालों को भी शांत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक ने कहा, “बच्चों की सुरक्षा और उनका उज्ज्वल भविष्य हमारी पहली प्राथमिकता है। तकनीक का सही इस्तेमाल और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। हम आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ लेने के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *