देहरादून के दून लीजेंड्स फुटबॉल क्लब ने स्थापना के महज दो महीने के भीतर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। क्लब ने मसूरी और देहरादून में आयोजित 40 प्लस फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर दो प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की, जबकि एक टूर्नामेंट में उपविजेता रहा। इस उपलब्धि का जश्न क्लब की एजीएम बैठक में तीन ट्रॉफियों के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वर्गीय सौरभ गुरुंग मेमोरियल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल बहादुर गुरुंग को बेस्ट मिडफील्डर और वैभव बाली को बेस्ट गोलकीपर के खिताब से सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) और विशेष अतिथि मेजर हबी जंग गुरुंग (सेवानिवृत्त) मौजूद रहे।
