के-सार्वजनिक-जीवन-के-25-वर्ष-पूर्ण-होने-पर.jpeg

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बीएसएम  कॉलेज के मैदान में आयोजित हुई ‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा’*

*‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ के संकल्प के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण*

*हरिद्वार ।  मा०प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बीएसएम कॉलेजके प्रांगण  रुड़की में ‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने सुना।के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर

कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ,मा० कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,प्रदीप बत्रा राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी , मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल जिलाध्यक्ष भाजपा हरिद्वार आशुतोष शर्मा,रुड़की डॉ मधु सिंह सहित राज्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा एवं बैंडमिंटन खिलाड़ी भारत भूषण गुप्ता सहित उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई तथा उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई।1791384812 535 प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के गरीब, वंचित, किसान, महिला, युवा एवं अन्य वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं एवं महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा भी जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और उत्तराखंड की स्थानीय आवश्यकताओं एवं संभावनाओं के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित हो।1791384812 104 प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 1791384812 588 प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 1791384812 661 प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ जनभागीदारी को मजबूत करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति यात्रा भी आयोजित की गई। यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के वर्चुअल संबोधन को भी प्रसारित किया गया।1791384812 354 प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 1791384812 650 प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में विधायक रानीपुर आदेश चौहान,राज्य मंत्री देशराज कॉर्नवाल, आदेश सैनी,नितिन गौतम,शोभाराम प्रजापति,अजीत सिंह,सागर गोयल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ,तहसीलदार शुभाग्नि सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता,विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *