निर्वाचन-आयोग-द्वारा-नियुक्त-जनपद-पर्यवेक्षक-ने-ईवीएम-एवं.jpeg

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनपद पर्यवेक्षक ने ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा भी रहे उपस्थित, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में शुक्रवार से प्रारंभ हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अधिकारी (राज्य नोडल अधिकारी, ईवीएम) Jt-CEO अनीश टी. ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन, अगस्त्यमुनि स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी एफएलसी प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधितों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जांच प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए।निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनपद पर्यवेक्षक ने ईवीएम एवं 1792769069 568 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनपद पर्यवेक्षक ने ईवीएम एवं

पर्यवेक्षक अधिकारी अनीश टी. ने एफएलसी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा जांच कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए इसमें निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्येक कार्यवाही का नियमानुसार अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुचारू रूप से संचालित की जाए। वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों तथा अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया संपादित की जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।1792769069 702 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनपद पर्यवेक्षक ने ईवीएम एवं 1792769070 343 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनपद पर्यवेक्षक ने ईवीएम एवं 1792769070 370 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनपद पर्यवेक्षक ने ईवीएम एवं

इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन जोशी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *