October 3, 2026
महात्मा-गांधी-एवं-पूर्व-प्रधानमंत्री-स्वर्गीय-श्री-लाल-बहादुर.jpeg

महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुरहरिद्वार पुलिस

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हरिद्वार पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन रोशनाबाद सहित जनपद के थाना/कोतवालियों एवं पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया स्मरण

SP क्राइम/यातायात सुश्री निशा यादव ने पुलिस बल को सत्य, अहिंसा, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में भी आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद एवं जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल द्वारा सलामी देकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायत द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कर्तव्य में अपनाने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।1790957627 439 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर 1790957627 376 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर 1790957627 804 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर 1790957628 18 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर 1790957628 399 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर 1790957628 545 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर 1790957628 54 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर 1790957628 40 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर

इस अवसर पर महोदया ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता का संदेश देते हुए देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में जवानों एवं किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।

पुलिस बल का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन के साथ शालीनता, संवेदनशीलता एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए समाज में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखना भी है।

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके अतिरिक्त जनपद हरिद्वार के सभी थाना एवं पुलिस कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान एवं आदर्शों को स्मरण किया गया।

हरिद्वार पुलिस ने इस अवसर पर संदेश दिया कि महात्मा गांधी जी के सत्य-अहिंसा के विचार और लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रनिष्ठा सदैव समाज और आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा प्रदान करते रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *