क्राइम-के-संबंध-में-एसएम-पब्लिक-स्कूल-में-जागरूकता.jpg

*कोतवाली कनखल हरिद्वार*

*साइबर क्राइम के संबंध में एस.एम. पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन*

*बच्चों को दी गई साइबर ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी*

आज दिनांक 08.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना कनखल पुलिस टीम द्वारा S.M. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं की मीटिंग / जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।क्राइम के संबंध में एसएम पब्लिक स्कूल में जागरूकता

गोष्ठी में थाना कनखल पुलिस द्वारा बच्चों को वर्तमान में बढ़ रहे AI Voice Cloning / Voice Fraud के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।1791476661 300 साइबर क्राइम के संबंध में एसएम पब्लिक स्कूल में जागरूकता

बच्चों को बताया गया कि –

1.आजकल ठग AI से आपके माता-पिता, रिश्तेदार की आवाज की हूबहू नकल करके फोन करते हैं और कहते हैं – “बेटा मेरा एक्सीडेंट हो गया है, तुरंत पैसे भेजो”।

2. किसी भी अनजान नंबर से “मम्मी-पापा” की आवाज में पैसे मांगने पर तुरंत पैसे न भेजें, पहले वीडियो कॉल करके पुष्टि करें।

3. अपना आधार, बैंक OTP, UPI PIN किसी को न बतायें।

4. अनजान लिंक, लॉटरी, KBC, नौकरी के नाम पर आने वाले लिंक पर क्लिक न करें।

5. साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना की गई। बच्चों द्वारा भी साइबर अपराधों से बचने हेतु जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।

*पुलिस टीम -*

1. SI नवल किशोर गुप्ता

2. Add SI ललित मोहन

3. C प्रलव चौहान


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *