उमेश-अग्रवाल-के-नेतृत्व-में-शारदीय-नवरात्रि-पर-11000.jpeg

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में नवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 हजार कन्या पूजन का लक्ष्य, को पूरा करते हुए पांचवें नवरात्रि स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर, नवरात्रि पर कीर्तन मंडलियों को भेंट की गई कीर्तन किट।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां स्कंदमाता की आराधना, नारी शक्ति के सम्मान और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य अध्यक्ष जी के द्वारा विभिन्न स्थानों पर सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नवरात्रि के पंचम दिवस पर वार्ड संख्या 44, पटेल नगर पश्चिम, सरदार पटेल मंडल के अंतर्गत 21 कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर, वाल्मीकि बस्ती, देहरादून में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर मां स्कंदमाता की आराधना की गई तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11000

इसी क्रम में वार्ड संख्या 38, पंडितवाड़ी स्थित स्वामी विवेकानंद मंडल में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। सभी ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर समाज में सुख, शांति और सद्भाव बनाए रखने की मंगलकामना की।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। कन्या पूजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समाज में बेटियों के महत्व को स्वीकार करने का प्रतीक है।1792133385 732 सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11000

उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पावन संदेश अधिक से अधिक परिवारों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सेवा और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सभी से नवरात्रि के अवसर पर बेटियों के सम्मान, उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज में सकारात्मक संस्कारों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।1792133385 138 सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11000

धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और भजन-कीर्तन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने वाली कीर्तन मंडलियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कीर्तन किट वितरित की गई1792133385 80 सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11000 1792133385 692 सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11000

1. महामाई माता कीर्तन मंडली — भगवान वाल्मीकि मंदिर, पटेल नगर, देहरादून। प्रमुख: सुनीता देवी।
2. भगवान वाल्मीकि मंदिर कीर्तन मंडल — पटेल नगर, देहरादून। प्रमुख: सुरेंद्र मौर्य।
3. राधे कीर्तन मंडली — नई बस्ती, देहरादून। प्रमुख: कोमल नायक।
4. हनुमान मंदिर कीर्तन मंडली — संजय कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून। प्रमुख: रवि राठौर।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष राजेश कंबोज सुनील शर्मा संदीप मुखर्जी सुरेंद्र राणा मोहित शर्मा
मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा राजेश बडोनी राजेश राजौरी मनीष पाल आदि कार्यकर्ता मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *