को-सुंदर-सुव्यवस्थित-एवं-अतिक्रमण-मुक्त-बनाने-के-लिए.jpeg

हरिद्वार को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में विद्युत विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 68 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए गए, पोलों पर लगे निजी कंपनियों एवं केबल ऑपरेटरों के अनावश्यक तारों को भी हटाया जा रहा है

कल चंद्राचार्य चौक से देवपुरा चौक तक विद्युत पोलों पर लगे तारों के गुच्छों एवं फ्लेक्सी को हटाने की कार्रवाई की जाएगीको सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए

हरिद्वार हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनके नेतृत्व एवं निर्देशन में विद्युत विभाग (हाइडिल) तथा नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक कुल 68 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए जा चुके हैं। इसी क्रम में भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक सड़क किनारे लगे लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाया गया है। इसके अतिरिक्त अवधूत मंडल से शंकर आश्रम तथा देवपुरा चौक से ऋषिकुल मैदान तक के क्षेत्र में भी 13 विद्युत पोल हटाए गए हैं। विद्युत विभाग की टीम द्वारा पोलों को हटाने के साथ-साथ उन पर विभिन्न निजी कंपनियों एवं केबल ऑपरेटरों द्वारा लगाए गए अनावश्यक तारों और केबलों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के अंतर्गत श्रमिकों की सहायता से भी कार्य कराया जा रहा है।1792941984 514 हरिद्वार को सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 1792941984 212 हरिद्वार को सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 1792941984 860 हरिद्वार को सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 1792941984 88 हरिद्वार को सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 1792941984 128 हरिद्वार को सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 1792941984 686 हरिद्वार को सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 1792941984 541 हरिद्वार को सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 1792941984 308 हरिद्वार को सुंदर सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए
अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शहर में ऐसे विद्युत पोलों को चिह्नित कर हटाया जा रहा है, जो वर्तमान में अनुपयोगी हैं तथा यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को बाधामुक्त बनाना, यातायात को सुगम करना तथा शहर की सुंदरता और सुव्यवस्था को बेहतर बनाना है।
उन्होंने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में अनुपयोगी विद्युत पोलों पर निजी कंपनियों एवं केबल ऑपरेटरों द्वारा बड़ी संख्या में तार और केबल लगाए गए हैं, जिनसे सड़क किनारे अव्यवस्था उत्पन्न होती है। ऐसे में पोलों को हटाने के साथ-साथ अनावश्यक तारों एवं केबलों को भी हटाया जा रहा है, ताकि सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित बनाया जा सके और शहर की सड़कों का स्वरूप बेहतर हो।
इसी क्रम में कल 26 अक्टूबर को चंद्राचार्य चौक से देवपुरा चौक तक विद्युत पोलों पर लगे तारों के गुच्छों एवं फ्लेक्सी को हटाने के लिए नगर निगम और विद्युत विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ यातायात में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से यह कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

















Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *