1792252913_19-अक्टूबर-को-पदभार-ग्रहण-करेंगे-उत्तराखंड-के-नव-नियुक्त.jpg

*19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नव नियुक्त मा0 राज्यपाल,*

*शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद, सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश*

*देहरादून। उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों से शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए लाइजन अधिकारियों की तत्काल तैनाती करते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए, ताकि अतिथियों के आगमन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नव नियुक्त

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, प्रमुख मार्गों पर आवश्यक प्रबंध करने तथा जरूरत के अनुसार वाहनों का अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को कहा, ताकि शपथ ग्रहण समारोह निर्विघ्न एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *