IMG-20261015-WA0073

हरिद्वार। जिला योजना समिति के पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी पदों के लिए पांच ही नामांकन आने के कारण मतदान कराने की जरूरत नहीं पड़ी और सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नगर निगम और नगर पालिका के कुल 73 सदस्यों में नगर निगम के 60 और नगर पालिका के 13 सदस्य शामिल थे। निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में अन्नु मेहता (38), निशा (16), दयाराम वालिया (56), ललित सिंह रावत (14) और सचिन अग्रवाल (30) शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहायक निर्वाचन अधिकारी योगेश मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पांचों निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे। जिला योजना समिति जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की प्राथमिकताएं तय करने में अहम भूमिका निभाती है। पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

IMG 20261015 WA0072
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी योगेश मेहरा प्रमाण पत्र वितरित करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *