IMG-20261031-WA0108

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी लानी शुरू कर दी है। शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रुड़की से बहादराबाद और हरिद्वार तक विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कुंभ निर्माण कार्यों और सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए।

वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को रुड़की के बड़ेरी राजपूताना से बहादराबाद टोल प्लाजा तक सड़क मरम्मत और सर्विस लेन निर्माण का कार्य 15 दिन के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा शंकराचार्य चौक से डाम कोठी तक चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *