October 3, 2026
IMG-20261004-WA0006

20 वर्षीय युवक पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर सामने आया मामला,आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने नाबालिग को नारी निकेतन और आरोपी को बाल सुधार केंद्र भेजा।

पौड़ी गढ़वाल के लैंसडौन क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 20 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग को जयहरीखाल के प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बाल सुधार केंद्र और नाबालिग को नारी निकेतन भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *