IMG-20261021-WA0032

उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में शराब की दुकानों पर ग्राहकों से निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूली का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर प्रशासन ने डामटा और बर्नीगाड की शराब दुकानों पर औचक छापेमारी की। खास बात यह रही कि अधिकारी खुद ग्राहक बनकर पहुंचे और शराब खरीदकर ओवररेटिंग की जांच की। इस दौरान दोनों दुकानों पर व्हिस्की और बीयर के अंकित मूल्य से 5 से 10 रुपये तक अधिक वसूले जाने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण पंजिका में कार्रवाई दर्ज कराई और आगे भी औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। अब सवाल यह है कि जब शराब की बोतल पर कीमत साफ अंकित है, तो ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे वसूलने की जरूरत क्यों पड़ रही है? प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि ऐसी दुकानों पर कितनी सख्ती से कार्रवाई होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *