IMG-20261017-WA0023

हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान–विकसित भारत 2047 का भव्य समापन हुआ। एक माह तक चले इस अभियान के तहत शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कुलपति प्रो. रमाकान्त पांडे ने विद्यार्थियों को सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। वहीं, मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं से समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान चित्रकला, भाषण, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रो. अरविंद नारायण मिश्रा, डॉ. अजय परमार, डॉ. विनय सेठी, डॉ. उमेश शुक्ल, डॉ. रूपेश शर्मा, श्री राजेंद्र नौटियाल एवं श्रीमती अनिता कुकरेती सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *