भंडारी-प्रकरण-और-वोट-चोरी-को-लेकर-कांग्रेस-प्रवक्ता.jpeg

अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना
हरिद्वार, 21 अक्टूबर। अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.रागिनी नायक ने कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। बहुत हुआ नारी पर वार अबकी बार मोदी सरकार और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे भाजपा के तमाम नारे खोखले साबित हुए हैं। रागिनी नायक ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकार महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण दे रही है। अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी के तौर पर भाजपा नेता का नाम विपक्ष ने नहीं बल्कि भाजपा के ही नेताओं ने उजागर किया। कथित वीआईपी की तलाश के लिए जनवरी 2026 में सीबीआई ने केस दर्ज किया। केस की जांच अभी चल रही है और जो व्यक्ति संदेह के घेरे में हैं। उसे कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए संवैधानिक पद पर बैठाकर भाजपा ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। प्रदेश की नारी शक्ति चुनाव में वोट की चोट से भाजपा को इसका जवाब देगी। रागिनी नायक ने कहा कि मृतका अंकिता भंडारी का फोन नहीं मिलने पर उसका डुप्लीकेट सिम निकाला गया। जिससे कई बातें सामने आयी। लेकिन आरोपी पुलकित आर्य का डुप्लीकेट सिम आज तक नहीं निकाला गया।भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता जिससे पता चलता कि कथित वीआईपी कौन था। उन्होंने कहा कि न्याय पाने के लिए भटक रहे अंकिता भंडारी के माता पिता दिल्ली में इंडिया गेट पर धरना देते हैं तो उन्हें उठा दिया जाता है। लेकिन कांग्रेस अंकिता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव रास्ता अपनाएगी और न्याय मिलने तक संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ेगी। वोट चोरी का आरोप लगाते हुए रागिनी नायक ने कहा कि 2023 में केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन कर चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से संरक्षण प्रदान किया। एसआईआर के तहत अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों के वोट काटे जा चुके हैं। जिन लोगों के नाम काटे गए हैं। उनके मताधिकार के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं। सभी प्रदेशों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस बीएलए को भी निर्देश दिए गए हैं। जनता भी वोट चोरी के खेल को अच्छी तरह से समझ चुकी है। प्रैसवार्ता के दौरान एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर पांखुरी पाठक, गरिमा दासौनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, फुरकान अली एडवोकेट, ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा भी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *