October 3, 2026
फाउंडेशन-ने-लगाया-नीरज-मलिक-की-याद-में-रक्तदान.jpeg

मुस्कान फाउंडेशन ने लगाया नीरज मलिक की याद में रक्तदान शिविर,
हरिद्वार। मुस्कान फाऊंडेशन हरिद्वार द्वारा संस्थाओं के संस्थापक अध्यक्ष नीरज मलिक की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक स्थित संजीवनी ब्लड बैंक रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लेब में लगाया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरिद्वार नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल, विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा रवि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी लैब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ रविकांत शर्मा एवं मुस्कान फाऊंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नेहा मालिक ने संयुक्त रूप से दीप कर किया। इस अवसर पर मुस्कान फाऊंडेशन की ओर से अतिथियों को नीम के पौधों के छोटे गमले और उस्मती चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर 22 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य रेणु अरोड़ा,सिमरन बग्गा,तुषार गाबा,मधुर अरोड़ा, जोली मालिक,सौरभ अरोड़ा,आयुष शर्मा,अक्षय शर्मा,हरी शर्मा आदि उपस्थित थे।फाउंडेशन ने लगाया नीरज मलिक की याद में रक्तदान 1790953088 526 मुस्कान फाउंडेशन ने लगाया नीरज मलिक की याद में रक्तदान


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *