दलों-के-प्रतिनिधियों-के-साथ-बैठक-की.jpg

रुद्रपुर। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने मंगलवार को अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य से संबंधित प्रगति एवं मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 14 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक संचालित एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुल 8,644 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सामान्य नियम एवं प्रक्रियाएं प्रभावी रहेंगी तथा मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य उन्हीं नियमों के अनुरूप किए जाएंगे।

बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जनपद की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई गईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई।दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।
बैठक में भा ज पा के ब्रिजेश सिंह, बी एस पी के चंद्रशेखर राव,आप के विजय सिंह,सहायक निर्वाचन अधिकारी आर एस अधिकारी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *