1792073723_531_सेवा-संकल्प-अभियान-जन-जन-की-सरकार-जन-जन-के-द्वार-के.jpeg

सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पंचायत सुल्तानपुर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 250 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया

राज्य मंत्री राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 220 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया

शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई

हरिद्वार, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज नगर पंचायत सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।1792073777 848 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के
शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी दिशा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।1792073777 202 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के 1792073777 178 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के 1792073777 20 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के
राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आपसी समन्वय से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने राज्य मंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1792073777 786 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के 1792073777 828 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के 1792073777 371 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के 1792073777 866 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के 1792073777 925 सेवा संकल्प अभियान जन जन की सरकार जन जन के द्वार के
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 250 नागरिकों ने प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाया। इस दौरान कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 14 शिकायतों का मौके पर  ही निस्तारण किया गए,शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया तथा 220 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जिसमें सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि बाबू ताहिर हसन,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रियंका ध्यानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी,जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *