हत्याकांड-में-सजा-काट-रहे-पुलकित-आर्य-के-पिता.jpeg

हत्याकांड में सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता

अंकिता हत्याकांड में सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता ने की मोबाइल चैट को जांच का हिस्सा बनाए जाने की मांग
हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने अंकिता की मोबाइल चैट को जांच का हिस्सा बनाए जाने की मांग की है। रविवार को विनोद आर्य ने अपने अधिवक्ता अनुज पंुडीर के साथ प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान 4805 पन्नों की मोबाइल चैट जारी करते कहा कि प्रकरण की सीबीआई जांच में मोबाइल चैट की भी जांच की जानी चाहिए।1794748110 614 अंकिता हत्याकांड में सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता उन्होंने एसआईटी जांच पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि मोबाइल चैट को आधार क्यों नहीं बनाया गया। जन भावनाओं के दबाव के कारण जांच प्रभावित हुई। घटना के बाद वनंतरा रिजॉट में दो बार आग लगायी गयी। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ। लेकिन पुलिस ने कोई मुकद्मा दर्ज नहीं किया। पुलिस कस्टडी में पुलकित आर्य व अन्य आरोपियों के साथ मारपीट की गयी। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए। अंकिता मामले को लेकर पूरे प्रदेश में बयानबाजी एवं राजनीति की जा रही है। जिससे उनका पूरा परिवार सामाजिक तिरस्कार एवं मानसिक परेशानियों को झेल रहा है। राजनीतिक बयानबाजी बंद होनी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *