परिवहन-आयुक्त-ने-किया-एआरटीओ-कार्यालय-का-निरीक्षण-चैटबॉट.jpeg

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली की सराहना

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह द्वारा एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार एवं चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गयापरिवहन आयुक्त ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण चैटबॉट

हरिद्वार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि अपर परिवहन आयुक्त ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन कर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन संबंधी कार्यवाही की समीक्षा की गई। निर्धारित राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया गया। आमजन की सुविधा के लिए कार्यालय में संचालित चैटबॉट एवं टोकन प्रणाली जैसी पहलों की सराहना की गई।1794842178 843 अपर परिवहन आयुक्त ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण चैटबॉट 1794842178 699 अपर परिवहन आयुक्त ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण चैटबॉट

आरटीआई की प्राप्ति एवं प्रेषण पंजिकाओं में प्रविष्टियां व्यवस्थित पाई गईं। श्री सिंह ने आवेदनों एवं उनके उत्तरों की निगरानी को और सुगम बनाने के लिए दो पृथक पंजिकाओं के स्थान पर एक संयुक्त पंजी रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने, आमजन को प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने तथा कार्यालय की साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं पर नियमित ध्यान देने पर बल दिया।1794842178 99 अपर परिवहन आयुक्त ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण चैटबॉट

इसके उपरांत श्री सिंह ने चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एआरटीओ (प्रशासन) एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा इंटीरियर डिजाइनर एवं निर्माणदायी संस्था के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। अंतिम डिजाइन में ऐसे रचनात्मक एवं उपयोगी सुझाव शामिल करने को कहा, जिनसे बच्चों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी सरल और रोचक तरीके से मिल सके।

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने निर्माणदायी संस्था को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *