पूर्णिमा-स्नान-पर्व-को-लेकर-जिला-प्रशासन-सतर्क-व्यवस्थाओं.jpg

*कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

*जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को स्नान पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश*

*हरिद्वार,। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप एवं जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) स्थित मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क व्यवस्थाओं

इस दौरान आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हरकी पैड़ी एवं विभिन्न गंगा घाटों सहित प्रमुख स्नान स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में भीड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्थान पर भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।1795509152 632 कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क व्यवस्थाओं

आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने निर्देश दिए कि स्नान पर्व के दौरान सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम स्नान की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने ड्यूटी पर तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित होने या दबाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु रखने के निर्देश दिए।1795509152 20 कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क व्यवस्थाओं

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय रखी जाएं तथा कंट्रोल रूम को प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधि की नियमित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

जिला प्रशासन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *