2027-की-तैयारियों-के-तहत-देहरादून-में-स्वगणना-जागरूकता-एवं.jpeg

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मेडिकल कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में आयोजित हुए शिविर एवं कार्यशालाएं

देहरादून, जिलाधिकारी, डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनगणना कार्य निदेशालय (जनगणना विभाग) के तत्वावधान में जनपद देहरादून के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं विभागीय कार्यालयों में ‘स्वगणना जागरूकता शिविर’ (Self-Enumeration Awareness Camp) एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विभागीय कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना था।2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं

इसी क्रम में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित स्वगणना जागरूकता शिविर में कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गीता जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्थान की वरिष्ठ संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जनगणना विभाग की ओर से मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल एवं फील्ड ट्रेनर द्वारिका प्रसाद पुरोहित ने पीपीटी एवं अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों से प्रतिभागियों को स्वगणना की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी संकाय सदस्यों एवं लगभग 400 भावी चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा ली कि वे निर्धारित समय-सीमा से पूर्व स्वयं एवं अपने परिवार की स्वगणना अनिवार्य रूप से पूर्ण करेंगे तथा समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

इसी प्रकार, श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पीजी कॉलेज, देहरादून में भी 21 नवंबर 2026 को स्वगणना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में जनगणना के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। महाविद्यालय की स्वगणना नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति ने कार्यक्रम का समन्वय किया और विद्यार्थियों को इस डिजिटल पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर में लगभग 60 प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वगणना पोर्टल पर पंजीकरण करने, आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा डेटा की गोपनीयता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का प्रशिक्षकों ने संतोषजनक समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने जनगणना विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में कुल 150 स्वगणना पूर्ण किए जाने की सूचना भी दी गई।1795272825 578 जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं

वहीं, आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के क्रम में जनपद देहरादून में ‘स्वगणना (Self-Enumeration) 2027’ विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून जे.पी. काला, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) की प्राचार्या मंजू भारती, एवं नोडल अधिकारी (स्वगणना, देहरादून) अनिल कुमार ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कार्मिकों, DIET कार्यालय के स्टाफ तथा DIET के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 150 प्रतिभागियों को स्वगणना-2027 की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल ने प्रतिभागियों को स्वगणना पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने, डेटा की शुद्धता बनाए रखने तथा स्वगणना के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला की विशेष उपलब्धि यह रही कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत लगभग 20 प्रतिशत प्रतिभागियों ने उसी समय स्वगणना पोर्टल पर अपना पंजीकरण सफलतापूर्वक कराया। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए आम जनमानस को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करने की अपील की।1795272825 812 जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं 1795272825 578 जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं 1795272825 95 जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं 1795272825 394 जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं

इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से जनगणना विभाग ने डिजिटल स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे इस अभियान में स्वयं भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने परिवार, परिचितों एवं समाज के अन्य लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रोत्साहित करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *