मातृ-पितृ-तीर्थाटन-योजना-के-तहत-30-वरिष्ठ-नागरिक-जागेश्वर.jpeg

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 30 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम के लिए रवाना

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा आज जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम रोम मुखेम, मुखमाल गांव, दीनगांव एवं पोखरी गांव से 20 महिला एवं 10 पुरुष सहित कुल 30 वरिष्ठ नागरिकों के दल को जागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखमाल गांव नीलम राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पोखरी राजेश पोखरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखेम भूपेन्द्र सेमवाल एवं ग्राम प्रधान दीनगांव सोमपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के दल को रवाना किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष अब तक 215 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को गंगोलीहाट, जागेश्वर धाम, बद्रीनाथ धाम सहित अन्य चयनित तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थाटन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *