निकेतन-में-21-नवम्बर-से-1-दिसम्बर-तक-निःशुल्क.jpeg

परमार्थ निकेतन में 21 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
🌸परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दिव्य नेत्र सेवा अभियान
✨विश्वविख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन
✨उच्च गुणवत्ता के लेंस, दवाइयाँ एवं उपचार की सभी सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क
🌺रोगियों एवं उनके एक अटेंडेंट के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था
💥आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी एवं पासपोर्ट साइज के दो फोटो अवश्य लायेनिकेतन में 21 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक निःशुल्क

ऋषिकेश। मानवता की सेवा, करुणा और लोककल्याण के दिव्य संकल्प के साथ परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश द्वारा 21 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2026 तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित यह शिविर उन सभी जरूरतमंदों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है, जो मोतियाबिंद के कारण अपनी दृष्टि खो रहे हैं अथवा धुंधली दृष्टि की समस्या से जूझ रहे हैं।
इस शिविर में विश्वविख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञों की अनुभवी टीम द्वारा आँखों की जाँच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, उच्च गुणवत्ता के लेंस, आवश्यक दवाइयाँ एवं उपचार संबंधी सभी सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएँगी। शिविर में आने वाले प्रत्येक रोगी तथा उनके एक अटेंडेंट के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि आर्थिक अथवा अन्य कठिनाइयों के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।
परमार्थ निकेतन सभी जरूरतमंदों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से विनम्र आग्रह करता है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ तथा अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के क्षेत्रों में मोतियाबिंद से पीड़ितों तक इस शिविर की जानकारी पहुँचाएँ। यह एक ऐसा सेवा अभियान है, जिसमें मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। आपकी छोटी-सी पहल किसी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।1794758226 435 परमार्थ निकेतन में 21 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक निःशुल्क1794758226 985 परमार्थ निकेतन में 21 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक निःशुल्क 1794758226 107 परमार्थ निकेतन में 21 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक निःशुल्क

रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज- आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी एवं पासपोर्ट साइज के दो फोटो आपने साथ लाये।

स्थान-परमार्थ निकेतन, स्वामी शुकदेवानन्द धर्मार्थ अस्पताल, ऋषिकेश।

संपर्क-86504 22678
8077974461

आइए, इस दिव्य सेवा अभियान से जुड़ें। किसी जरूरतमंद को शिविर तक पहुँचने में सहयोग दें, जानकारी साझा करें और किसी के जीवन में नई रोशनी का माध्यम बनें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *