प्रेस क्लब में किया दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष स्थान-धर्मेद्र चौधरी
हरिद्वार, 6 नवम्बर। प्रेस क्लब में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल के संयोजन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, बालकृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल, रामचंद्र कन्नौजिया, काशीराम सैनी, अविक्षित रमन, दीपक नौटियाल, देवेंद्र शर्मा, महंत शिवशंकर गिरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावाली प्रकाश का पर्व है और भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष स्थान है जो हमें सही मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते हुए सभी मिलकर समाज के कमजोर वर्ग के जीवन में फैले अंधियारे को दूर करने का प्रयास करें। मेहताब आलम और रामेश्वर शर्मा ने गीत, कविता और गजल की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, अविक्षित रमन, रजनीकांत शुक्ल, बृजेंद्र हर्ष ने भी दीपावाली की शुभकामनाएं दी और जीवन में पर्वो के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी प्रेस क्लब सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर राहुल वर्मा, सुनील पाल, स्वरूप पुरी, आशीष मिश्रा, संदीप शर्मा, अरूण शर्मा, ललितेंद्र नाथ, गोपाल रावत, अमित गुप्ता, मनोज रावत, कुलभूषण शर्मा, नवीन चौहान, विकास चौहान, अमित शर्मा, केके पालीवाल, अश्वनी शर्मा, मुदित अग्रवाल, लव शर्मा, गुलशन नैय्यर, रामेश्वर गौड़, अवधेश शिवपुरी, राजेश शर्मा, शिवकुमार चौहान, निशा शर्मा, राव रियासत पुंडीर, शिवप्रकाश शिव, राजकुमार, रत्नमणी डोभाल, पुरूषोत्तम शर्मा, रविंद्र सिंह, शिवा अग्रवाल, डा.रूपेश शर्मा, आफताब खान, सुरेन्द्र बोकाडिया, श्रवण अरोरा,संजय रावल, श्रवण झा, विकास झा, रोहित सिखौला, एमएस नवाज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।
