महोत्सव-में-नन्हे-कलाकारों-का-धमाल-नृत्य-प्रस्तुतियों-ने.jpeg

भागीरथ महोत्सव में नन्हे कलाकारों का धमाल, नृत्य प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

***पांच श्रेणियों में हुई डांसिंग प्रतियोगिता, प्रतिभाओं को मिला सम्मान; रोहन सहगल ने किया कलाकारों का उत्साहवर्धन

हरिद्वार। भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 का सांस्कृतिक मंच बाल एवं युवा कलाकारों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से गूंज उठा। डांसिंग प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों से लेकर युवाओं तक ने अपनी प्रतिभा, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और बेहतरीन कोरियोग्राफी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, डुएट और ग्रुप डांस सहित पांच श्रेणियों में आयोजित हुई। सब-जूनियर वर्ग में अर्नव नेगी प्रथम, भावना द्वितीय, देवंश तृतीय और दक्ष जिंदल चतुर्थ रहे। जूनियर वर्ग में सिमरन नेगी प्रथम, आराध्या राणा द्वितीय, हर्षिता धीमान तृतीय और आरोही चतुर्थ स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में मानव शर्मा एवं सतेंद्र शर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
डुएट डांस में हर्षिता धीमान एवं आरोही नेगी की जोड़ी प्रथम, अर्नव एवं ईशिना द्वितीय तथा रवि एवं अनुराग तृतीय रहे। ग्रुप डांस में अंशिका डांस ग्रुप, ए डायरेक्शन ग्रुप और प्रियंका नायक डांस ग्रुप को उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।महोत्सव में नन्हे कलाकारों का धमाल नृत्य प्रस्तुतियों ने

मुख्य अतिथि रोहन सहगल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को मंच देने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने भागीरथ जन कल्याण सेवा समिति की पहल की सराहना की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज मोहन यादव ने बताया कि मेले में आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 1 नवंबर को ममता भारद्वाज, 3 नवंबर को भोजपुरी गायिका राधा श्रीवास्तव तथा पहाड़ी गायक अमित खरे और मंजू नौटियाल की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।विशिष्ट अतिथियों में संस्कार भारती मातृ शक्ति विंग की पदाधिकारी, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड की हरिद्वार इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष विकास कुमार झा तथा सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की सदस्य रश्मि झा शामिल रहीं।1793530355 910 भागीरथ महोत्सव में नन्हे कलाकारों का धमाल नृत्य प्रस्तुतियों ने
प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल पतंजलि विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अल्का गिरी एवं सुरभि म्यूजिकल एंड डांस इंस्टीट्यूट, देहरादून की निदेशक संध्या जोशी ने संभाला। आयोजन समिति ने अतिथियों एवं निर्णायकों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविंद्र प्रताप यादव, विकास कुचेरिया, राजीव शर्मा और संतोष कुमार साहू का विशेष योगदान रहा। अंत में समिति उपाध्यक्ष पं तरूण शुक्ला, पं शिवनारायण, संतोष कुमार साहू, नवीन कुमार सहित अन्य सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा शहरवासियों से सपरिवार मेले में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।1793530355 126 भागीरथ महोत्सव में नन्हे कलाकारों का धमाल नृत्य प्रस्तुतियों ने


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *