डॉढाल-सिंह-बिसेन-ने-मंगलवार-को-गोविंद-बल्लभ-पंत.jpeg

राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के 67वें विश्वविद्यालय स्थापना दिवस में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और उसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कृषि वैज्ञानिकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम मॉडल,क्रॉप रिसर्च सेंटर,मक्का संकर बीज उत्पादन,मत्स्य बीज हैचरी,डेयरी एवं कुक्कुट फार्म तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने डेयरी,वर्मी कंपोस्ट,आंवला, सिंघाड़ा,मशरूम यूनिट,एजोला पॉन्ड तथा मक्का बीज की पॉपकॉर्न और स्वीट कॉर्न वैरायटी का अवलोकन करने के साथ-साथ बद्री गाय,साहीवाल गाय,मुर्रा भैंस, कुक्कुट पालन और बकरी पालन आदि पर किए जा रहे शोध कार्यों की जानकारी ली।डॉढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत 1794930093 121 राज्यपाल डॉढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत 1794930093 505 राज्यपाल डॉढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत 1794930093 278 राज्यपाल डॉढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत

इससे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर माननीय राज्यपाल का सांसद अजय भट्ट, कुलपति डॉ.एस.के. कश्यप, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट,कुलपति डॉ.एस.के. कश्यप, डैम बी.एस.चलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *