1795221501_वनीता-कपूर-की-अस्थियां-हर-की-पैड़ी-ब्रह्म-कुंड.jpeg

हरिद्वार। ज्वालापुर निवासी तीर्थ पुरोहित अनुभव ठेकेदार की सास स्वर्गीय वनीता कपूर उम्र 72 वर्षीय धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रेम कपूर निवासी लखनऊ की अस्थियां शुक्रवार दोपहर हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में गंगा मे विसर्जित की गई।वनीता कपूर की अस्थियां हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित अनिरुद्ध झा के संयोजन में अस्थि प्रवाह का कार्य बेटे कर्म कपूर ने संपन्न किया। अस्थि प्रवाह से पूर्व लखनऊ से आए उनके पारिवारिक जनों ने अपनी नम आंखों से अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मां गंगा एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की मोक्ष की कामना की।1795221500 430 स्वर्गीय वनीता कपूर की अस्थियां हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पुत्री बिंदिया राय, दामाद अजय राय, असिस्टेंट कमिश्नर गोरखपुर पुत्री सौम्या शर्मा, दामाद अनुभव शर्मा, भाई मनीष वशिष्ठ, विवेक कपूर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वही तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से श्रद्धांजलि देने वालों में श्री गंगा सभा के सभापति श्री कृष्ण कुमार शर्मा ठेकेदार, गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप झा, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कीर्तिपाल, कांग्रेस की पूर्व सभासद श्रीमती करुणा शर्मा, हरिद्वार कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू मिश्रा,

प्रमोद मिश्रा, मंजुला शर्मा, कोकिला शर्मा, तीर्थ पुरोहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपेंद्र ठेकेदार, तुषार शर्मा सराय वाले, अकिंचन ठेकेदार, निकुंज खेवडिया, सुनील मिश्रा, चंद्र मोहन विद्याकुल, संजय गौतम आदि तीर्थ पुरोहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *