केंद्रों-की-आधारभूत-संरचनाओं-के-सुदृढ़ीकरण-हेतु-समीक्षा-बैठक.jpg

आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

आज  मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं की स्थिति एवं उनमें आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO), जिला विकास अधिकारी (DDO), समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), सुपरवाइजर एवं जनपद के संबंधित कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक के दौरान जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं वर्तमान स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक 1793897192 373 आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक 1793897192 951 आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *