धामी-ने-खटीमा-के-ग्राम-22-पुल-खिलड़िया-स्थित.jpeg

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल खिलड़िया स्थित 1794824733 933 मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल खिलड़िया स्थित 1794824733 981 मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल खिलड़िया स्थित 1794824733 249 मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल खिलड़िया स्थित 1794824733 249 मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल खिलड़िया स्थित 1794824733 967 मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल खिलड़िया स्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की उन महान परंपराओं में से एक है, जो हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *