ने-लिया-मूंगफली-का-स्वाद.jpeg

मुख्यमंत्री ने लिया मूंगफली का स्वाद।

खटीमा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा भ्रमण के दौरान अपने आवास नगला तराई जाते समय रास्ते में मूंगफली विक्रेता सेवाराम गुप्ता की रेड़ी पर रुककर मूंगफली खरीदी और उसका स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मूंगफली विक्रेता से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनके व्यवसाय एवं दैनिक जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से रुककर बातचीत करते देख विक्रेता सेवाराम गुप्ता काफी प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय छोटे व्यापारियों एवं मेहनतकश लोगों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके कार्यों और आजीविका के बारे में जाना। उन्होंने मूंगफली खरीदकर स्थानीय व्यवसायी का उत्साहवर्धन भी किया।ने लिया मूंगफली का स्वाद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गंभीर सिंह धामी, सुरेश कोली, किशन सिंह किन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सतीश भट्ट, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी अजय गणपति, रेखा यादव, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम विनोद कुमार, निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *