WhatsApp-Image-2026-11-02-at-1.00.36-AM-1.jpeg

-2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनेगी सिंचाई योजना, किसानों को मिलेगा लाभ

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा ल्वेशाल के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ग्राम सभा ल्वेशाल के लिए 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट सिंचाई योजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजना की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।1793561843 747 कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव

मंत्री कैड़ा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ल्वेशाल गांव में लिफ्ट सिंचाई योजना बनने से किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता में सुविधा होगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।1793561843 850 कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।1793561843 930 कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव

ल्वेशाल गांव के लिए स्वीकृत यह सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और कृषि गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।1793561843 698 कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ल्वेशाल गांव

मंत्री कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मटेला, पतलोट, अमजड, सुवाकोट, पोखरी, थली, मोहनागाँव, हरिनगर सहित आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *