अवधि-में-अधिक-किराया-वसूली-और-ओवरलोडिंग-पर-सख्ती.jpeg

त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती, 45 चालान

हरिद्वार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि त्योहारी अवधि में यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली रोकने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी सुश्री वरुणा सैनी द्वारा अभियान संचालित किया गया।अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती 1794026784 902 त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती

अभियान के दौरान विशेष रूप से ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा सहित यात्री वाहनों की जांच की गई। ओवरलोडिंग, निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में कुल 45 चालान किए गए।

चेकिंग के साथ वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की गई। उन्हें स्पष्ट रूप से सचेत किया गया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही का लाभ उठाकर अधिक किराया न वसूलें तथा निर्धारित यात्री क्षमता और परमिट शर्तों का पालन करें। चालकों को यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने और सुरक्षित ढंग से वाहन संचालित करने के लिए भी जागरूक किया गया।1794026784 74 त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती 1794026784 3 त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती 1794026784 343 त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती

परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि अधिक किराया मांगे जाने की स्थिति में वाहन का पंजीकरण नंबर तथा यात्रा का विवरण सुरक्षित रखते हुए विभाग को शिकायत दें, ताकि प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *