पर्व-के-दृष्टिगत-जिलाधिकारी-मयूर-दीक्षित-के-निर्देशन-में.jpeg

दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क एवं फुटपाथ से हटाया अवैध अतिक्रमण

हरिद्वार, दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कनखल स्थित झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 1793701571 944 दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 1793701571 64 दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक सड़कों एवं फुटपाथों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली पर्व के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *