WhatsApp-Image-2026-11-19-at-11.48.56-PM.jpeg

-मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी के निर्देशन में आज रुद्रपुर में एचआईवी / एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारम्भ सी डी ओ दिवेश शाशनी तथा सी एम ओ डॉ एस के गोस्वामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर सी एम ओ कार्यालय से किया गया, जो मुख्य बाजार होते हुए नगर निगम कार्यालय पर सम्पन्न हुई। रैली में आशा कार्यकत्रियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।में निकली जागरूकता रैली एचआईवी जागरूकता रैली से दिया
रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा “एड्स से डरो नहीं, जागरूकता से लड़ो”, “जांच कराओ, सुरक्षित रहो”, “भेदभाव नहीं, सम्मान दो” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।1795118574 743 रुद्रपुर में निकली जागरूकता रैली एचआईवी जागरूकता रैली से दिया
इस अवसर नगर निगम सभागार मे पर एच आई वी एड्स पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे क्रमशः लकी सिंह और लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी ने बताया कि एचआईवी एक संक्रामक रोग है, जो असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई व सिरिंज के प्रयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने तथा संक्रमित माता से शिशु को हो सकता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी छूने, साथ खाने, हाथ मिलाने या मच्छर के काटने से नहीं फैलता, इसलिए एचआईवी पीड़ितों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी चिकित्सालयों में एचआईवी की निःशुल्क, गोपनीय जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही आईसीटीसी केन्द्रों पर परामर्शदाता द्वारा जागरूकता एवं बचाव की जानकारी दी जाती है।1795118574 51 रुद्रपुर में निकली जागरूकता रैली एचआईवी जागरूकता रैली से दिया
मेयर विकास शर्मा ने आमजन से अपील की कि एचआईवी / एड्स के प्रति जागरूक रहें, सुरक्षित व्यवहार अपनाएं तथा समय पर जांच कराकर उपचार लें। इस अवसर पर ए सी एम ओ डॉ डी पी सिंह, डी एन ओ डॉ संजय पाण्डेय, डीपीएम हिमांशु मस्यूनी, सीपीएम डॉ. श्वेता दीक्षित, सीएसओ डॉ. जयंत नन्द जोशी,डी एम डी ओ आराधना श्रीवास्तव, समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *