सामान्य-निर्वाचन-2027-की-तैयारियों-को-लेकर-जोनल-एवं-सेक्टर.jpeg

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जोनल एवं सेक्टर ऑफिसर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

हरिद्वार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भेल कन्वेंशन हॉल में जोनल एवं सेक्टर ऑफिसर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित उनके दायिसामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर जोनल एवं सेक्टरत्वों तथा मतदान केंद्रों की मैपिंग तथा मतदान स्थलों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जोनल एवं सेक्टर ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की मैपिंग सहित सभी निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्धता से पूरा किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी अधिकारी को किसी प्रकार की कठिनाई या समस्या आती है तो वह मुख्य संदर्भदाता एवं सहायक नोडल प्रशिक्षण से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर ने प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने की जानकारी दी।1795104752 896 विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर जोनल एवं सेक्टर 1795104752 66 विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर जोनल एवं सेक्टर 1795104752 466 विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर जोनल एवं सेक्टर
प्रशिक्षण नोडल एवं कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मैपिंग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी के मद्देनजर जोनल एवं सेक्टर ऑफिसर्स को मैपिंग की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा आवंटित क्षेत्रों के मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां निर्धारित न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया जाएगा।
सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ. संतोष कुमार चमोला ने बताया कि जोनल एवं सेक्टर ऑफिसर्स के प्रशिक्षण का प्रथम सत्र 16 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा चुका है। इसी क्रम में आज शेष एवं नए नामित जोनल एवं सेक्टर ऑफिसर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारी अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संतोष रावत, विजय सिंह नेगी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *